परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल हुआ अजाक्स संघ :

नवागत सीसीएफ मधु व्ही राज जी से की सौजन्य भेंट|

बैतूल। जिला मुख्यालय पर आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैठक के दौरान विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसी अवसर पर अजाक्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत सीसीएफ मधु व्ही राज से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया तथा आगामी कार्यों को लेकर सकारात्मक संवाद किया।

सौजन्य भेंट के दौरान संगठन की ओर से संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे ने विभागीय समन्वय और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अजाक्स जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने संगठन की गतिविधियों और अपेक्षाओं से अवगत कराया। बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश उपराले ने स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, वहीं बैतूल तहसील अध्यक्ष कल्पना परते ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने नवागत सीसीएफ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button