गुदगत रोगों के लिए 14 फरवरी तक चलेगा शिविर

बैतूल। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी में गुदगत रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर के निर्देशन में इस शिविर के लिए पंजीयन 26 दिसंबर 25 से प्रारंभ किया गया था, जबकि विशेष शिविर 05 फरवरी 26 से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। शिविर में आयुर्वेदिक शल्य विशेषज्ञ डॉक्टर रवि चौकिकर द्वारा बवासीर, फिस्टुला और फिशर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है।

शिविर के दौरान अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की विस्तृत जांच कर परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। जिले भर से 200 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रियंका क़ासदे एवं डॉक्टर वर्षा उईके का भी शिविर में सक्रिय सहयोग रहा।

डॉक्टर योगेश चौकीकर ने बताया कि यह शिविर बवासीर की समस्या को जड़ से दूर करने पर केंद्रित है, जो आधुनिक सर्जरी की तुलना में बेहतर और दर्दरहित विकल्प है। मरीजों ने जांच, दवा और परामर्श व्यवस्था की सराहना की। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शेष दिनों में पहुंचकर उपचार अवश्य कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button