आंगनवाड़ी, आशा, उषा कार्यकर्ता व ग्राम कोटवारों को शासकीय कर्मचारी बनाने की मांग
अजाक्स संगठन ने दसों विकास खंड में एक साथ सौंपे ज्ञापन

बैतूल। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, उषा कार्यकर्ताओं, स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोइयों तथा ग्राम कोटवारों को नियमित शासकीय कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ द्वारा यह ज्ञापन जिले के दसों विकास खंडों में एक साथ सौंपा गया।
इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी संघ पदाधिकारी शामिल हुए तथा अजाक्स संघ ने नवागत सीसीएफ मधु व्ही राज से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित आशा, उषा कार्यकर्ता, रसोइया और ग्राम कोटवार लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी सरकार ने उन्हें नियमित शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया है।
महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि इन सभी वर्गों को नियमित शासकीय कर्मचारी बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में कल्पना परते तहसील अध्यक्ष, कविता धुर्वे महासचिव, मुकेश उपराले ब्लॉक अध्यक्ष, दशरथ धुर्वे अजाक्स जिलाध्यक्ष तथा अनिल कापसे संभागीय अध्यक्ष शामिल रहे।




