केंद्र के अनुरूप महंगाई राहत व पेंशन संरक्षण की मांग

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। पेंशन संरक्षण एवं केंद्र शासन द्वारा स्वीकृत दिनांक व दर से महंगाई राहत भुगतान की मांग को लेकर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ शाखा बैतूल ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम महाप्रबंधक (संचा/संधा), विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल वृत्त के माध्यम से प्रेषित किया।

कार्यक्रम में लगभग 110 पेंशनर्स की उपस्थिति रही। संघ अध्यक्ष रेवाराम वराठे के नेतृत्व में ए.आर. देशमुख संगठन मंत्री, लक्ष्मी शंकर यादव, श्रीराम बारस्कर, तुलसीराम खासदेव, आर.पी. मंडेकर और प्रकाश धोटे ने ज्ञापन सौंपकर पेंशन संरक्षण की गारंटी तथा केंद्र शासन के अनुरूप स्वीकृत तिथि से महंगाई राहत का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस दौरान श्यामू सातनकर, मुन्नालाल मालवीय और वासुदेव कावड़कर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button