मां ताप्ती परिक्रमा यात्रा आज बैतूल जिले में करेंगी प्रवेश, 17 फरवरी को मुलताई पहुंचेगी

बैतूल। लगातार 19वें वर्ष में निकली मां ताप्ती परिक्रमा 26 दिन में लगभग 700 किलोमीटर का सफर तय करते हुए आज सोमवार को सुबह बैतूल जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा दल सुबह खंडवा जिले से प्रस्थान कर बैतूल जिले के पहले गांव रहटीया पहुंचेगा, जहां से परिक्रमा का विधिवत जिला प्रवेश होगा। इसके बाद रात्रि विश्राम ग्राम भुरभुर में किया जाएगा।

यात्रा दल प्रभारी राजेश दीक्षित एवं सुभाष कालभोर ने बताया कि सभी परिक्रमा यात्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। प्रतिदिन लगभग 25 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए श्रद्धालु भजन-कीर्तन, भोजन और योग के साथ आनंदपूर्वक अपनी साधना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब यात्रा अपने अंतिम चरण में है और लगभग 7 दिन में 180 किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए 17 फरवरी को परिक्रमा दल अपने अंतिम पड़ाव उद्गम स्थल मुलताई पहुंचेगा।

परिक्रमा यात्रा सेवा समिति ने बैतूल जिले के सभी ताप्ती भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर मां ताप्ती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button