अजाक्स संघ शाहपुर की तहसील व ब्लॉक इकाई के नव पदाधिकारियों ने ली शपथ
नव नियुक्त पदाधिकारियों को स्मृति प्रतीक भेंट कर किया सम्मान

बैतूल। शाहपुर में अजाक्स संघ की तहसील व ब्लॉक इकाई के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जी.आर. बर्डे विकास खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम अजाक्स अनिल कापसे ने की। जिला अध्यक्ष बैतूल दशरथ धुर्वे, जिला सचिव हेमराज बेले, आकाश संगठन अध्यक्ष रामदास परते तथा अजाक्स संघ शाहपुर प्रभारी धनराज परते भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर सुनील कुमार जोठे एवं तहसील अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता बारस्कर की इकाई के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र के समक्ष शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं संघ के सदस्यों को स्मृति प्रतीक स्वरूप बाबा साहेब का छाया चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानदेव झरबड़े एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश बारस्कर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश जोठे ने किया। अंत में सभी साथियों और मित्रों ने संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।




