गजानन महाराज का प्रगट उत्सव शनिवार 7 फरवरी से

बैतूल। समर्थ श्री गजानन महाराज का प्रगट दिनोत्सव शनिवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार रात्रि 8:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ और रविवार प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक श्री जी का महाभिषेक, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भजन कीर्तन, सामूहिक हवन, शाम 5 बजे से महाप्रसाद वितरण, रात्रि 8 बजे श्री जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।




