पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ विषय पर 90 विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली
जेएच कालेज में रंगोली के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जयंती हॉक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे के निर्देशन में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एप्को, पर्यावरण विभाग मध्य प्रदेश शासन तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा किया गया, जिसमें संयोजक प्रोफेसर अर्चना सोनारे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
– पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ रहा विषय
रंगोली प्रतियोगिता का विषय पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ रखा गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों का चयन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और भावनाएं रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत कीं।
– सदस्यों के सहयोग से सफल रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब के सक्रिय सदस्य डॉक्टर महेंद्र नावंगे, प्रोफेसर प्रीति नावंगे, डॉक्टर राजकुमार चौकीकर, प्रोफेसर दीपिका साहू, डॉक्टर पंकज बारस्कर, शारदा बनकर, महक शेख, शोभा सोलंकी, आदित्य पाल एवं राखी राय का विशेष योगदान रहा।





