मदर्स फंक्शन के तहत हुईं विविध प्रतियोगिताएं, सम्राट अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मनाया मातृ सम्मान समारोह


बैतूल।
सम्राट अशोका इंटरनेशनल स्कूल, हमलापुर में 20 जनवरी को विद्यालय प्रांगण में मातृ सम्मान समारोह के अंतर्गत मदर्स फंक्शन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका सुरेखा सोनारे एवं शिल्पा धकाते की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने माताओं के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज और परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन के दौरान रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, बोतल रेस एवं अरेंज द कप जैसी रोचक प्रतियोगिताए आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में माताओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नीलम उबारने ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकगण का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button