21 दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा सामूहिक ध्यान

हार्टफुलनेस संस्थान करेगा वैश्विक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आज 21 दिसंबर 2025 को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा एक विशेष और विशाल वैश्विक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ मानसिक शांति को जन-जन तक पहुचाना है। आज पूरा मध्य प्रदेश एक साथ सामूहिक ध्यान में भाग लेकर शांति और सकारात्मकता का संदेश देगा।

– सामूहिक ध्यान से जुड़ेगा आम जन

हार्टफुलनेस संस्थान के अनुसार यह ध्यान सत्र रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक अपने घर बैठे ही शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हार्टफुलनेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, हार्टफुलनेस यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के लोग एक ही समय पर ध्यान कर सकेंगे।

– पुलिस विभाग की विशेष सहभागिता

इस वर्ष के आयोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता मध्य प्रदेश पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी है। राज्य भर में तैनात पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, बैतुल जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश के सभी पुलिस थानों में हार्टफुलनेस ट्रेनर्स द्वारा विशेष ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे।

– तनावमुक्त जीवन की दिशा में पहल

संस्थान के प्रतिनिधियों का कहना है कि नियमित ध्यान से व्यक्ति के भीतर मानसिक संतुलन विकसित होता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। इसका सकारात्मक प्रभाव संपूर्ण समाज पर भी पड़ता है।

– वैश्विक शांति अभियान से जुड़ने की अपील

हार्टफुलनेस संस्थान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आज 21 दिसंबर को रात 8 बजे इस वैश्विक शांति अभियान में भाग लेकर सामूहिक ध्यान का अनुभव करें और एक शांत, संतुलित और सकारात्मक समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button