भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर किया पार्थ एजेंसीज के शोरूम का शुभारंभ

एक ही छत के नीचे फर्नीचर, हार्डवेयर और होम इंटीरियर की संपूर्ण रेंज


बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को पार्थ एजेंसीज के भव्य शोरूम का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष राजेश भूमरकर, नामदेव नागले विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रोपराइटर प्रेम सूर्यवंशी ने बताया कि पार्थ एजेंसीज एनएच-47, बडोरा होटल ग्रीनपार्क के सामने स्थित हैं। यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे फर्नीचर, हार्डवेयर और होम इंटीरियर की आधुनिक सामग्री उपलब्ध होगी। शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य बन गया। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि हमारा प्रमुख उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिकता, सुंदरता और सुविधा का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पार्थ एजेंसीज के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए एक नई सौगात बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button