SDM did a surprise inspection at night: अतिक्रमण पर सख्ती का असर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक की बैठक के बाद SDM ने रात में किया औचक निरीक्षण

बैतूल। नगर की अव्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा अधिकारियों की बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों का असर सोमवार रात देखने को मिला। बैठक में अतिक्रमण, बाजार की बदहाली और स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति पर जताई गई नाराजगी के बाद एसडीएम बैतूल एवं संयुक्त कलेक्टर डॉ. अभिजीत सिंह ने स्वयं शहर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगे दुकानों का जायजा लिया गया तथा दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की कड़ी समझाइश दी गई। इस निरीक्षण में तहसीलदार गोवर्धन पाटे, नायब तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक भीमराव पोटफोडे, पटवारी गोपाल महस्की, योगेश झारबड़े, महेश उईके, नगर पालिका परिषद बैतूल के सहायक यंत्री नीरज धुर्वे, राजस्व निरीक्षक बृजगोपाल परते, अखिल राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार प्रशासन अब लगातार ऐसे निरीक्षण कर अतिक्रमण मुक्त बाजार क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्रवाई करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button