सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन की बैठक में ब्लॉक समिति का गठन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में अनिल रावते को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी


बैतूल। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज खेड़ी सांवलीगढ़ परगना युवा संगठन की बैठक रविवार को ग्राम जोगली में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ संगठन उपाध्यक्ष उमाकांत वानखेड़े एवं युवा संगठन जिला अध्यक्ष राकेश जी गंगारे ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर परगना के सभी ग्रामों के सदस्य, वरिष्ठ सामाजिक जन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। बैठक में प्रीतेश गंगारे, कृष्णा रावते, महेश पारधे, शिवप्रसाद गंगारे, कपिल गंगारे सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक समिति का गठन रहा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल रावते रातामाटी बुजुर्ग को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर विकास रावते जोगली का चयन किया गया। सचिव पद की कमान शुभम ठाकरे गोंदरा को मिली, जबकि सहसचिव पद के लिए तरुण इंगरे सेदुरझना का चयन हुआ।
कोषाध्यक्ष पद पर महेश धामोडे देवगांव को जिम्मेदारी दी गई तथा सहकोषाध्यक्ष पद दुर्गेश चौरे गोंडू मंडई को सौंपा गया। मीडिया प्रभारी के रूप में श्याम गंगारे जोगली चुने गए और सह मीडिया प्रभारी बीरबल चिमटे रातामाटी खुर्द बनाए गए। समिति में सदस्य पद के लिए राहुल खोबरे गोधना, गोलू रावत सेलगांव, नीरज घंगारे मिर्जापुर और पंकज छेरकी खेड़ी का चयन किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी वरिष्ठों और युवाओं ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता, प्रगति एवं युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। जोगली ग्राम में हुई इस बैठक को समाज के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button