Swadeshi Sankalp Abhiyan will start across the district from July 2: 2 जुलाई से जिले भर में शुरू होगा स्वदेशी संकल्प अभियान
बैतूल से 22 कार्यकर्ता होंगे ग्वालियर अभ्यास वर्ग में शामिल

जिले के स्कूल-कॉलेजों में चलेगा स्वदेशी संकल्प अभियान
स्वदेशी रथ से तहसील स्तर तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश
बैठक में तय हुई आगामी योजनाएं, 4 टोली गठित कर शुरू होंगी गतिविधियां
बैतूल। स्वदेशी जागरण मंच बैतूल जिला टोली की बैठक मंगलवार 24 जून को सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में विभाग सहसंयोजक धनश्याम मदान, जिला संयोजक निलेश गिरी गोस्वामी, जिला समन्वयक राजेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सह समन्वयक एवं विचार विभाग प्रमुख राहुल कावले ने किया।
बैठक में तय किया गया कि 2 जुलाई से जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्वदेशी सामूहिक संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला संयोजक निलेश गिरी गोस्वामी ने चार टोलियों का गठन किया है। इसके अतिरिक्त 11 जुलाई से स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान के अंतर्गत स्वदेशी रथ के माध्यम से तहसील स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि स्वदेशी जागरण मंच का प्रांत अभ्यास वर्ग 28 से 29 जून तक ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैतूल जिले से कुल 22 कार्यकर्ता भाग लेंगे।।बैठक में जिला युवा आयाम प्रमुख धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला महिला कार्य प्रमुख हेमलता कुंभारे, जिला महिला सह समन्वयक ममता मालवीय, जिला कोष प्रमुख योगेश रोचलानी, जिला टोली सदस्य मीना बोरबन, नीलम वागद्रे, वर्षा खाड़े, सुनीता देशमुख, नगर महिला कार्य प्रमुख सरिता रघुवंशी और रूपेश पवार भी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।





