Ayush organization met the newly arrived CMHO: आयुष संगठन ने नवागत सीएमएचओ से की मुलाकात, गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत


बैतूल। जिले में नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज हुरमाड़े से आयुष संगठन ने सौजन्य मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर सुमित मदरेले ने गुलदस्ता भेंट कर तथा मुंह मीठा कराकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र सोनी ने जिले में आयुष संगठन द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी सीएमएचओ को दी। उन्होंने बताया कि संगठन ने पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, बच्चों के स्वास्थ्य और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सीएमएचओ मनोज हुरमाड़े ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जिले का स्वास्थ्य और सामाजिक तंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जिले के हित में जो भी बेहतर हो सकता है, वह करना चाहिए और इस कार्य में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस मुलाकात में संगठन के सदस्य डॉक्टर प्रियेश पात्रीकर, डॉक्टर शैलेंद्र हारोड़े, डॉक्टर नरेश पांसे, डॉक्टर संदीप परिहार, डॉक्टर गणेश लिखितकर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button