पाल भवन टिकारी में मनाई देवी अहिल्या की 300वीं जयंती 

बैतूल। जिला पाल भवन, टिकारी में पुण्यश्लोक माता अहिल्या देवी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डीडी उइके उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मालवी दीदी, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा के जिला मंत्री कमलेश सिंह, कोठी बाजार मंडल के अध्यक्ष विकास मिश्रा, देशबंधु वार्ड के पार्षद राजेश जी एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस मौके पर समाज की ओर से दीपक पाल, उदय पाल, प्रकाश पाल, राजेश पाल, धीरज पाल, प्रशांत पाल, लोकेश मोरे, अश्विन चंदेल, माखन पाल सहित अनेक प्रमुख सदस्य शामिल हुए। महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला मोर, लता पाल, वैजयंती पाल, सीमा पाल, अनीता पाल, सुनीता पाल, गीता पाल तथा समाज की अन्य महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

समारोह के दौरान माता अहिल्या देवी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच का संचालन अधिवक्ता दीपक पाल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला मोरे के द्वारा किया गया। समारोह के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना रहा। समस्त पाल समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button