सारनी में आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मुख्यमंत्री के आगमन पर ऋषि रूट्स का विशेष स्टॉल, डॉ. आर.के. मालवीय करेंगे मुफ्त स्वास्थ्य जांच


बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सारनी आगमन के अवसर पर आज 28 मई को ऋषि रूट्स द्वारा एक विशेष स्टॉल लगाया जा रहा है, जहां आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस चेकअप शिविर में अनुभवी चिकित्सक डॉ. आर.के. मालवीय द्वारा नागरिकों की जांच की जाएगी। इस अवसर पर ऋषि रूट्स के सीईओ ऋषि पाटील स्वयं उपस्थित रहेंगे और स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करेंगे। खास तौर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयुर्वेद दवाइयों की बिक्री के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button