बीजासनी मंदिर में कल 27 मई को मनाया जाएगा शनि जन्मोत्सव
1008 नाम से होगा हवन, शाम 7.30 से प्रारंभ होगा भंडारा

बैतूल। बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में मंगलवार 27 मई शनि देवता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे शनि देवता का विशेष पूजन किया जायेगा जिसके उपरांत 1008 नामों से उनका विशेष विधान से हवन किया जाएगा तथा शाम को 7 बजे पुड़ी ,सब्जी , बूंदी , एवं दाल-चावल का भोग लगाकर भंडारा किया जाएगा। बीजासनी मंदिर के संस्थापक एवं समिति के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने सभी धर्मप्रेमियों से भंडारे में शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।





