केशरीचंद और काव्या हुए परिणयबद्ध

बैतूल। इंडियन आर्मी में पैरा कमांडो के पद पर पदस्थ ग्राम गोधना तहसील चिचोली निवासी चुन्नूलाल यादव के छोटे सुपुत्र केशरीचंद यादव ने 17 मई को साधु बाबा की पवित्र भूमि ग्राम चूड़िया निवासी गब्बू यादव (महाराज) की पुत्री काव्या के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।
केशरीचंद (लाला यादव) वर्तमान में पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। 18 मई को उनके निज निवास ग्राम गोधना में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें परिवारजन, रिश्तेदार, इष्ट मित्र, सामाजिक बंधु और स्थानीय राजनेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने वर-वधु को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।




