महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री शैली चौहान को भाजपा ने बनाया मंडल उपाध्यक्ष
कार्यकुशलता और सक्रियता के कारण पार्टी ने दी नई जिम्मेदारी

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी की कोठीबाजार मंडल कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य द्वारा की गई है। यह कार्यकारिणी संभागीय संगठन प्रभारी पंकज जोशी, केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, जिला संगठन प्रभारी सुदीप जैन, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवांर और विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की सहमति से घोषित की गई।
घोषित कार्यकारिणी में किदवई वार्ड बैतूल निवासी श्रीमति शैली चौहान को कोठीबाजार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शैली चौहान पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा में महामंत्री के पद पर रहते हुए लगातार संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रही हैं। इसके अलावा वे विगत नगर पालिका चुनाव में किदवई वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वे पार्टी तथा वार्ड स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और आमजन से उनका व्यवहार भी बेहद सौहार्दपूर्ण रहा है।
उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें कोठीबाजार मंडल की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शैली चौहान ने इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है और विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी। शैली चौहान को कोठीबाजार मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके परिवारजनों, ईष्ट मित्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं।




