युवा समाजसेवी बंडू लिखितकर ने जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जरूरतमंदों को खिचड़ी बांटी, सेवा कार्य कर मनाया जन्मदिन

 

बैतूल। युवा समाजसेवी और कोरकु समाज आकास के जिला अध्यक्ष बंडू लिखितकर ने अपने जन्मदिन को इस वर्ष भी समाजसेवा के रूप में मनाया। उनके द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरण कर सेवा का उदाहरण पेश किया गया।

बंडू लिखितकर के चाहने वालों ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उनके इष्ट-मित्रों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कोरकु समाज के जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुंभारे, पप्पी भैया, शैलेंद्र बिहारिया, महेंद्र साहू, विजय खातरकर, दीपक मालवी, धनराज टाडिलकर, शिवम गोस्वामी, अरुण मौसिक, धर्मेंद्र रानिया, विनेश, लाबु, विजय बडोदे, हर्षित शिंदे, पीयूष और राहुल लोबे ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बंडू लिखितकर ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंदों को खिचड़ी बांटी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बंडू लिखितकर के सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि बंडू लिखितकर ने हमेशा समाज के हित में कार्य किया है और युवाओं को प्रेरित किया है। बंडू लिखितकर का जन्मदिन हर वर्ष समाजसेवा के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी उनके द्वारा रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यों ने यह साबित किया कि वे कोरकु समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button