A grand feast and worship took place amidst the glow of 1100 lamps: बैतूल में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर दिखी रामभक्ति की अनोखी छटा

अष्टधातु का 11 किलो का मुगदल भेंट, रामभक्तों का हुआ सम्मान

श्रीराम भक्ति और सामाजिक समर्पण का अद्भुत उदाहरण बना आयोजन

बैतूल। शनिवार 11 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर माचना घाट में भव्य भंडारे और पूजन का आयोजन किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर माचना घाट समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रामभक्ति की अनोखी छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष कथा और पूजन के साथ हुई। समिति के सदस्य शनि साहू ने बताया कि इस अवसर पर हनुमान जी को 11 किलो अष्टधातु से बने मुगदल का भेंट किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को 1100 दीपकों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।

समिति के सदस्य पिन्टू डोमने ने जानकारी दी कि हनुमान जी का पूजन कर महाआरती की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, बैतूल टाक्स डायरेक्टर साहिल राठौर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री महेंद्र साहू, भाजपा नेता अमित पटेल, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद जिला महामंत्री मुकेश वरवडे, राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय और भाजपा नेता विजय खातरकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

– रामभक्तों और जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

हनुमान मंदिर में आयोजित पूजा और भंडारे में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, समाजसेवी साहिल राठोर और अमित पटेल सहित कई गणमान्य नागरिकों और रामभक्तों ने भाग लिया।

समिति सदस्य प्रवीण साहू ने बताया कि इस विशेष अवसर पर हनुमान मंदिर में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और रामभक्तों का श्रीराम भगवान के छायाचित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री अतीत पंवार, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, भाजपा नेता हंसराज धुर्वै, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर सहित कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

– समिति सदस्यों का रहा विशेष योगदान

समिति के सदस्य मोहनलाल साहू, गोपाल भोले, अमित राने, वीरू नानकर, आकाश डोमने, पियूष डोमने, अलकेश, राहुल विश्वकर्मा, मनोज पचारे, सोनू यादव, सिताराम, अरुण अभोरे, रोहित बारवे, राहुल मतलाने, करण अबोरे, रोहित पचारे, सुमित यादव, यश नरवरे, दुर्गेश मतलाने, गोपाल चौहान और राहुल उबनारे ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह आयोजन श्रीराम भक्ति और सामाजिक समर्पण का एक अद्भुत उदाहरण था, जिसमें रामभक्तों ने भक्ति और एकता का संदेश दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे और अधिक भव्य बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button