An evening in the name of the martyrs: दीपक यादव चौक पर शहीदों को समर्पित कवि सम्मेलन 9 जनवरी को

अमर शहीद दीपक यादव के 20वें शहादत दिवस पर दी जाएगी काव्यांजलि

बैतूल। अमर शहीद दीपक यादव के 20वें शहादत दिवस के अवसर पर 9 जनवरी को शाम दीपक यादव चौक, सदर बैतूल में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कवि सम्मेलन में चौधरी मदन मोहन समर भोपाल, बृज किशोर पटेल इटारसी, मुकेश शांडिल्य चिराग टिमरनी, सुनील पांसे दास बैतूल, अजय पवार बैतूल बाजार, पुष्पक देशमुख प्रभात पट्टन, नरेंद्र छींटा हिमाचल प्रदेश, कैलाश सलामे, धर्मेंद्र खौसे बैतूल बाजार, प्रसेन मालवीय बैतूल और कुमारी ग्रेसी पवार काव्य पाठ करेंगे। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीद दीपक यादव की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button