SBI services stopped: चार महीने से किओस्क सेंटर बंद, झूठा निकला एफ आई मैनेजर का आश्वासन, जनता हो रही परेशान

कृष्णपुरा, अंबेडकर, और महावीर वार्ड में एसबीआई की सुविधाएं ठप

ग्रीन चैनल और एटीएम डिपॉजिट मशीन भी बंद, बैंक की लापरवाही उजागर

वार्डवासियों की चेतावनी: दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो जाएंगे कलेक्टर के पास

बैतूल। शहर के टिकारी इलाके में कृष्णपुरा, अंबेडकर, और महावीर वार्ड के बीच स्थित किओस्क सेंटर बीते चार महीने से बंद है। बीमार, विकलांग और महिलाओं को इस सेंटर के बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बैंक में जाकर अपनी समस्या बताई, जहां एफ-आई मैनेजर ने आश्वासन दिया था कि किओस्क सेंटर 2 से 4 दिन में चालू हो जाएगा, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब वार्डवासियों को पता चला कि एसबीआई की ग्रीन चैनल और एटीएम डिपॉजिट मशीन भी बंद पड़ी है। इससे लोगों को पैसा जमा करने और निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और विकलांग खासतौर पर इस समस्या से जूझ रहे हैं। बैंक की इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश है। किओस्क सेंटर का संचालन कौशल घोड़के करते हैं। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर किओस्क सेंटर और अन्य सुविधाएं चालू नहीं हुईं तो वे कलेक्टर के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। बैंक प्रशासन की लापरवाही से परेशान लोगों ने एसबीआई से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button