*Viral video: सोतखेड़ा और चुड़िया के बीच खुलेआम चल रहा जुआ*

बैतूल। चिचोली के पास चुड़िया गांव में जुए का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। 31 दिसंबर की रात का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सोतखेड़ा और चुड़िया के बीच लोग खुलेआम ताश के 52 पत्तों पर दांव लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में यह काला खेल लंबे समय से चल रहा है, और हर बार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर जुआरी अपने अड्डे बदलते रहते हैं। 31 दिसंबर की रात का जश्न जुआरियों के लिए खास मौका बन गया, जहां ताश के 52 पत्तों के साथ बड़ी रकम दांव पर लगाई गई। ग्रामीणों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जुए के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है, और युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है।




