Shyam Sahu ‘Mrityunjaya’ became the principal of Sri Vinayakam School : श्याम साहू ‘मृत्युंजय’ बने श्री विनायकम स्कूल के प्राचार्य  

बैतूल। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्याम साहू ‘मृत्युंजय’ को श्री विनायकम स्कूल का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। श्याम साहू का चयन उनकी शिक्षाऔर अनुभव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में श्याम साहू का सफर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रभात पट्टन, बैतूल से 10+2 की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने बी.फार्मेसी और बी.एड. में स्नातक किया। स्नातकोत्तर शिक्षा में उन्होंने एमबीए, एमएससी जूलॉजी और पीजीडीसीए की उपाधि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन और रेडियो मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम भी पूरा किया है। अनुभव के मामले में श्याम साहू ने शिक्षा, कला और कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया है। उनके पास आठ वर्षों से अधिक शिक्षण का अनुभव है। वह आकाशवाणी केंद्र, बैतूल में उद्घोषक के रूप में कार्य कर चुके हैं और रैनबैक्सी लेबोरेटरीज में दो वर्षों से अधिक समय तक मार्केट डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव रहे हैं। साथ ही, अभिनय, मॉडलिंग और कवि सम्मेलनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। श्याम साहू एक कुशल कवि भी हैं। उनकी प्रसिद्ध कविताओं में गीता सार – अधिकार, गुलज़ार, मां भारती और दास्तान-ए-दिल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्याम साहू के पिता ओमकार प्रसाद साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक और माता श्रीमती लक्ष्मी साहू सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका हैं। उन्होंने अपने माता-पिता से शिक्षा और संस्कारों की प्रेरणा ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button