sandalwood thieves active:खेत से चंदन का पेड़ काट कर ले गए चोर, बैतूल बाजार थाने में शिकायत दर्ज

बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भरकावाड़ी गांव में चंदन चोरी का मामला सामने आया है। आवेदक सिद्धांत कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके खेत से चंदन का पेड़ चोरी हो गया है। सिद्धांत कुमार वर्मा ने बताया कि उनका खेत भरकावाड़ी में बैतूल बाजार से तेड़ा रोड पर स्थित है। 23 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने उनके खेत का चंदन का पेड़ काट लिया और उसे चोरी कर ले गए। खेत का खसरा नंबर 64 है, जो उनके पिता कृष्ण कुमार वर्मा के नाम पर दर्ज है।।आवेदक ने बैतूल बाजार थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।




