bjp mandal president election: मंडल अध्यक्ष चुनाव विवाद, कई नियुक्तियां रद्द, भीमपुर,झल्लार मण्डल पर नज़र

बैतूल। प्रदेश में बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुनावों में 18 मंडलों के चुनाव रद्द कर दिए गए है। शिकायतें उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर थीं। विधायकों पर हस्तक्षेप के आरोप लगे, जिससे पार्टी की साख पर सवाल खड़े हो रहे।
इधर, बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के भीमपुर और झल्लार मण्डल अध्यक्ष को लेकर विवाद बना हुआ है। शिकायत प्रदेश निर्वाचन संगठन तक पहुंच चुकी है अगर जिले के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप नहीं किया तो फैसला तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मण्डल के बुथ अध्यक्षों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रायशुमारी सिर्फ दिखावा थी। भीमपुर मण्डल अध्यक्ष अनिल उईके की उम्र 45 वर्ष से अधिक है तो वहीं झल्लार मण्डल अध्यक्ष का नाम रायशुमारी के बहार होने के साथ उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। लगातार मण्डल में हो रहे विरोध के बाद कार्यकताओं को फैसले का इंतजार है। क्योंकि कार्यकता यह जानते है कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। देर से ही सही परन्तु न्यायिक फैला लेगी। जानकारी के अनुसार अगर संगठन फैसला लेने में असमर्थ रहा तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकता वर्तमान में हुएं संगठन चुनाव को लेकर भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंचकर जवाब तलब करेंगे।
गौरतलब है कि 15 दिसंबर तक प्रदेश के 1300 मंडलों में अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। लेकिन, 100 से अधिक शिकायतें चुनाव समिति के पास पहुंची हैं। इनमें से कई शिकायतें पदाधिकारियों द्वारा अपनी उम्र कम बताने और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़ी हैं। प्रदेश में 18 मंडलों के चुनाव रद्द कर दिए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले सिवनी जिले से सामने आए हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से कम उम्र और स्वच्छ छवि का मानदंड तय किया था। लेकिन, शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कई उम्मीदवारों ने इन मानदंडों का उल्लंघन किया और अधिक उम्र के लोगों को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। अब बैतूल जिले के भीमपुर और झल्लार मण्डल के फैसले पर कार्यकताओं की नज़र है।




