Demand for removal of illegal encroachments: आदिवासियों की जमीनों पर प्लॉटिंग और खेती करने वालों पर हो कार्रवाई: जयस 

जयस की 5 सूत्रीय मांगें, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी  

बैतूल। जयस संगठन ने आदिवासी समाज और किसानों की समस्याओं को लेकर 5 सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन का नेतृत्व जयस जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने किया। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनआंदोलन करेगा।

ज्ञापन में किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी से हो रही परेशानियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। जयस ने कलेक्टर से आग्रह किया कि खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और निजी दुकानों में कालाबाजारी पर सख्त अंकुश लगाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या का उल्लेख करते हुए मांग की गई कि सब-स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को फसल उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जयस ने भीमपुर में वर्षों से मॉडल स्कूल में संचालित हो रहे शासकीय महाविद्यालय के लिए अलग भवन निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। संदीप धुर्वे ने कहा कि छात्रों को इस अस्थायी व्यवस्था के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आदिवासी समाज की जमीनों पर गैर-आदिवासियों द्वारा अवैध कब्जे और खरीदी-बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में प्रमुख रही। संगठन ने कहा कि ऐसे मामलों में एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जयस ने मांग की कि आदिवासी जमीनों पर प्लॉटिंग और खेती करने वालों पर जांच कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जयस ने मां चण्डी दरबार और राजा गोंड के खेड़ला किले को राष्ट्रीय धरोहर बताते हुए इन पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। ज्ञापन में मां चण्डी दरबार की जमीन, जो 14 पकड़ के रकबे में है, इसको राजस्व रिकॉर्ड में चण्डी दरबार के नाम से नामांतरित करने की अपील की गई। साथ ही, खेड़ला किले की सुरक्षा के लिए न्यास विभाग से जांच कराने की मांग की गई। जयस ने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन मजबूरन आंदोलन करेगा। संदीप धुर्वे ने प्रशासन से इन सभी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप धुर्वे जयस जिलाध्यक्ष, राजा धुर्वे जयस जिला संरक्षक, महेश शाह उइके जयस जिला प्रभारी, ऋतिक परते जयस जिला उपाध्यक्ष, सुनील कारोचे जयस कार्यवाहक अध्यक्ष, डोमासिंग कुमरे जयस जिला प्रवक्ता, सौरभ सलामे जयस मिडिया प्रभारी, मनीष परते बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष, दीपक आहाके घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील उइके (आमला जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजू उइके नगर अध्यक्ष, निलेश धुर्वे छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र धुर्वे, अजय पंद्राम, पप्पू काकोडिया, अजय धुर्वे, विशाल धुर्वे, पतिराम उइके, सोनू धुर्वे, विकास उइके, संदीप काकोडिया और विजय मर्सकोले शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button