Demand to cancel the membership of Home Minister in Parliament: स्वतंत्र किसान पार्टी ने आठनेर में निकाली आक्रोश रैली, गृह मंत्री का फूंका पुतला

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गृहमंत्री की संसद सदस्यता भंग करने की मांग

बैतूल। आठनेर में स्वतंत्र किसान पार्टी ने सोमवार 23 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई कथित निंदनीय टिप्पणी के विरोध में आक्रोश रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद स्वतंत्र किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयाज खान के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार आठनेर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय भीम के नारों के साथ आठनेर की सड़कों पर प्रदर्शन किया और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।

स्वतंत्र किसान पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर करोड़ों दबे-कुचले, शोषित वर्गों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में डॉ. अंबेडकर के प्रति गलत बयानबाजी की है, जिससे पूरे देश के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। पार्टी ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गृहमंत्री अमित शाह डॉ. अंबेडकर और संविधान के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उनकी संसद सदस्यता को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। उन्होंने संविधान के तहत सभी वर्गों को बराबरी का हक दिलाया और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। बाबा साहेब अंबेडकर आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए भगवान के समान हैं।

आक्रोश रैली के दौरान स्वतंत्र किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान उनके लिए एक पवित्र ग्रंथ है, जिसका अपमान वे किसी भी हालत में नहीं सहेंगे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि गृहमंत्री अमित शाह ने माफी नहीं मांगी और उनकी संसद सदस्यता भंग नहीं की गई, तो वे देशव्यापी आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में स्वतंत्र किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयाज खान दि बुद्धिस्ट सोसायटी के ब्लाक अध्यक्ष रूपेश डोंगरे, जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे, युवा आदिवासी संगठन के जयचंद सरियाम, सकील खान, रईश कुरैशी, राहुल गायकवाड, भीम आर्मी अध्यक्ष राजेन्द्र गायकवाड़, रामचंद्र गायकवाड, उत्तम डोंगरे, बाबूराव डोंगरे, रितेश डोंगरे, रितेश वानखेडे, निलेश वानखेडे, सूरज वानखेडे, नरेन्द्र गायकवाड, महादेव गायकवाड, रवि मोहाडे, सुखदेव तायडे, पप्पू गायकवाड, प्रकाश गायकवाड आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button