nature test blueprint: टीएल की बैठक में आयुष विभाग ने दिया प्रकृति परीक्षण का ब्लूप्रिंट

आज 11 दिसंबर से जन कल्याण शिविरों में प्रकृति परीक्षण अभियान का आगाज

बैतूल। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान को लेकर 9 दिसंबर को बैतूल के कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समय सीमा बैठक (टीएल) में आयुष विभाग की ओर से अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर की उपस्थिति में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता महादुले और सी.ए.एम.ओ. डॉ. जितेन्द्र साहू ने इस अभियान का प्रस्तुतिकरण किया।

आयुष विभाग ने बताया कि यह अभियान आयुष संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार और कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बैतूल ने निर्देश दिया कि 11 दिसंबर से शुरू होने वाले जन कल्याण शिविर में इस अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में 9 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैतूल में देश का प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. विनीता महादुले और डॉ. जितेन्द्र साहू ने कुल 9 नागरिकों का परीक्षण किया। शिविर के माध्यम से लोगों को उनके स्वास्थ्य और प्रकृति के अनुसार जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए गए।अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का 25 दिसंबर तक घर-घर जाकर प्रकृति परीक्षण किया जाएगा। इस कार्य में आयुष विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारी, संविदा अधिकारी और सी.ए.एम.ओ. भाग लेंगे। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 11 दिसंबर से आयोजित होने वाले जन कल्याण शिविरों में इस अभियान की विशेष भागीदारी होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button