Madhya Pradesh Youth Congress State President Mitendra Singh Yadav’s arrival in Betul tomorrow: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव का कल बैतूल आगमन

Officials and workers will gather in the organizational meeting of Youth Congress

बैतूल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव 10 दिसंबर को बैतूल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन शाम 5:00 बजे अलंकार मैरिज लॉन में किया जाएगा। युवा कांग्रेस बैतूल जिला अध्यक्ष विजय पारधी और जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने सभी जिला, विधानसभा, और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। यह बैठक संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित की गई है।।जिला युवा कांग्रेस बैतूल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक को लेकर उत्साहित हैं। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद है। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अहम निर्णय लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button