Betul news: दुकानदार ने बांग्लादेश के झंडे जैसा बनाया डोरमैट

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में किया अनूठा प्रदर्शन


बैतूल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बैतूल के एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे जैसा दिखने वाला डोरमैट रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह कदम बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों और हिंसा के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध है।
नगर के लिंक रोड स्थित सेलिब्रेशन प्वाइंट के संचालक उज्ज्वल घोटे ने बताया बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई-बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, पूजा में बाधा डाली जा रही है और महिलाओं पर हिंसा बढ़ रही है। यह कदम उनकी असलियत उजागर करने का तरीका है। इस प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर गर्म है। कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन मान रहे हैं। वरिष्ठ फोटोग्राफर रानू हजारे ने दुकानदार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा यह बांग्लादेश की नीतियों और अत्याचारों का सही जवाब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button