Big Accident : बाइक को आटो ने टक्कर मारी, सीएम राइज स्कूल के तीन छात्र घायल

Big Accident :बैतूल। बैतूलबाजार में स्थित सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र बुधवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। बैतूलबाजार के समीप तेज रफ्तार से आ रहे आटो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्र को बेहतर उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम राइज बैतूलबाजार में कक्षा नौ एवं 11 वीं में पढ़ने वाले प्रियांशु पिता किसन वाद्रे (16) विवेकानंद वार्ड बैतूल, दिव्यांशु पिता उमेश कुंभारे (17) एवं अर्पित पिता विश्वनाथ साहू (17) पटेल वार्ड बैतूल बुधवार स्कूल बस चूक जाने से बाइक से स्कूल जा रहे थे।

बैतूलबाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज के करीब सामने से आ रहे आटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद आटो लेकर चालक दूर भाग गया। राहगीरों ने घायल छात्रों को तत्काल ही निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अर्पित साहू को गंभीर चोट होने से बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने टक्कर मारने वाले आटो को जब्त कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button