25 units of blood donation in the camp: समरसता सेवा संस्थान ने जिला अस्पताल में आयोजित किया रक्तदान शिविर
This effort of the institute presented a unique example of service to humanity in Betul.

बैतूल। समरसता सेवा संस्थान ने 20 नवंबर को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर धोटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस शिविर में रक्तदाताओं ने मानवता के प्रति अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर धोटे ने बताया कि इस शिविर में लगभग 25 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौतम यादव, जिला उपाध्यक्ष सुभनित सरसोदे, जिला सचिव रविंद्र धोटे, महेंद्र चौहान, मिथिलेश चौहान, मोनू पाल, प्रफुल्ल साहू, विष्णु साहू, सोनू साहू और मनोज पाटिल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग शैलेंद्र बिहारीया और श्री वंजारे ने दिया।
शिविर में समरसता सेवा संस्थान के सदस्यों ने रक्तदान को जीवनदान का संदेश देते हुए समाज के सभी वर्गों से आगे आकर इस नेक कार्य में शामिल होने की अपील की। महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाने में मदद करता है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर धोटे ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त की सुविधा मिल सके। आयोजन में डॉ जगदीश घोरे, डॉ रूपेश पद्माकर, डॉ ऋषभ शर्मा सहित जिला अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और रक्तदान प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दिया। समरसता सेवा संस्थान के इस प्रयास ने बैतूल में मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।





