Betul news: प्राचीन श्री माता मंदिर शंकर नगर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आज

बैतूल। प्राचीन श्री माता मंदिर शंकर नगर में आज 2 नवंबर 2024, शनिवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री माता मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में भगवान को छप्पन भोग की विशेष प्रसादी अर्पित की जाएगी। यह उत्सव कार्तिक शुक्ल एकम तिथि के पावन अवसर पर मनाया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में प्रसादी वितरण दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अनुसार, इस विशेष प्रसादी में भगवान को विभिन्न के व्यंजन और अन्य पकवान अर्पित किए जाएंगे। शाम की महाआरती के बाद 56 भोग प्रसादी का भी वितरण होगा। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से निवेदन किया है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें और छप्पन भोग प्रसादी का आनंद लें।



