Mandi Bhav Betul : तीन दिन बंद रहेगी मंडी, सोयाबीन और मक्का के दाम गिरने से घटी आवक

Mandi Bhav Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी बडोरा में गुरुवार को सोयाबीन और मक्का की आवक बेहद घट गई। सोयाबीन और मक्का के दाम लगातार गिरने के कारण किसान उपज लेकर नहीं आ रहे हैं। बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेगी।अब सोमवार को ही मंडी में उपज की नीलामी की जाएगी।

गुरुवार को मंडी में सोयाबीन की आवक मात्र 315 बोरे की ही रही। इसकी नीलामी न्यूनतम दर 4000 रुपये से लेकर अधिकतम4411 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। यही हाल मक्का का भी रहा है। मक्का की आवक 2442 बोरा की हुई जिसकी नीलामी न्यूनतम 1901 रुपये से लेकर अधिकतम 2379 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button