International Hindu Council: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बने जयदीप यादव
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

बैतूल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक यादव मंगल भवन, टिकारी में आयोजित की गई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री मूलचंद साध, और प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी की उपस्थिति में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक के दौरान जयदीप यादव को जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही किकास पवार (विक्की) को जिला उपाध्यक्ष, शुभम पवार को सचिव, धर्मेंद्र यादव और कुणाल यादव को सह सचिव, मयंक राजपूत को महासचिव, बसंत यादव को कोषाध्यक्ष, अमित तुकदेव को मंत्री, अखिलेश ठाकुर को गौ सेवा प्रमुख, निक्की राजपूत को गौरक्षा प्रमुख, यश गीध को मीडिया प्रभारी, विवेक साहू को सुरक्षा प्रमुख और मोनू यादव को अखाड़ा प्रमुख बनाया गया।
संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बैठक में आने वाले त्योहारों और संगठन के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व पत्रक सौंपे गए और उन्हें उनके कार्यों की जिम्मेदारी समझाई गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलीप साहू, यश गीध, आयुष बारस्कर, सुमित यादव, अंगद यादव, दिलीप चक्रवर्ती, मोहन यादव, हरीश यादव, निखिल गोस्वामी और हिमांशु बंजारे समेत कई मित्रगणों ने बधाई दी। इसके अलावा, सभी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
जगन्नाथ यादव को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में जगन्नाथ यादव को जिला बैतूल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही, उन्हें आमला तहसील के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है, जिसे लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आने वाले त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।




