Bike Accident: बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Bike Accident: बैतूल: बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाडरी के पास बाजार कर के घर लौट रहे युवक के बाइक को रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी ।जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारी सेलुकर उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम भाडरी थाना भीमपुर शुक्रवार रात 7 से 8 बजे के करीब युवक अपनी बाइक से अकेले बाजार करने के लिए ग्राम चिखली गया हुआ था। बाजार कर के वापस अपने घर आ रहा था तभी गांव के पास रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने युवक की बाइक को अचानक ही जोरदार टक्कर मार दी ।जिसमें बाइक सवार युवक बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हाथ में गंभीर चोटें आई है वहीं युवक का पैर फैक्चर हो गया है।
घटना के बाद राहगीरों ने घायल को गंभीर हालत में भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को देर रात 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल घायल युवक को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।




