There will be a demonstration of employees in Betul: प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन और अश्विनी चौबे की अगुवाई में कल 24 सितंबर को बैतूल में होगा कर्मचारियों का प्रदर्शन

सरकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर आयोजित हुई बैठक


बैतूल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को बैतूल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज 24 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैतूल जिला अध्यक्ष सचिन राय और संजय व्यास ने की, जबकि आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन और अश्विनी चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आज मंगलवार, 24 सितंबर को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय बैतूल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यह ज्ञापन प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा, जिसमें वेतन विसंगतियों, भत्तों और अन्य सेवाकारी मुद्दों को हल करने की मांग की गई है।
बैठक में चर्चा के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि अगर सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, तो संघ न्यायिक मार्ग अपनाने के लिए भी स्वतंत्र होगा। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कदम का हिस्सा बनें।
बैठक के अंत में, सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कल के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया और अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का वचन दिया। जिला अध्यक्ष सचिन राय ने बताया ज्ञापन सौंपने के बाद, संघ की ओर से आगामी कदमों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे प्रदेश के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाज को और भी मजबूती के साथ उठाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button