Big Python: 10 फीट लंबे अजगर ने किया कबर बिज्जू का शिकार, गांव में दिखा तो मची दहशत, सर्प मित्र ने पकड़ा

Big Python: : बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सापना जलाशय के पास सोहागपुर गांव में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार रात सोहागपुर मार्ग पर एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर ने बड़ा शिकार निगला था जिसकी वजह से अजगर से वह रेंग  नहीं पा रहा था।

दहशत में आए ग्रामीणों ने विशाल अजगर को देखकर इसकी सूचना सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सर्प मित्र मौके पर पहुंचे । अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए सड़क के दूसरी ओर खेत में चला गया था।

सड़क पर अंधेरा होने की वजह से अजगर को रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने गाड़ियों के लाइट और टार्च की रोशनी सर्पमित्र को दिखाई जिसके बाद सर्प मित्रों ने इस अजगर का रेस्क्यू किया।

सर्पमित्रों ने विशाल अजगर का रेस्क्यू किया तो वह बचाव करने के लिए निगले गए शिकार को बाहर निकालने लगा। काफी देर बाद अजगर ने पेट से कबर बिज्जू को बाहर निकाल दिया। सर्प मित्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमें मंगलवार रात सूचना मिली थी की ग्राम सोहागपुर में एक विशाल अजगर दिखाई दिया है जिसे कुछ बड़ा जानवर निगल लिया है जिसके वजह से उसे चलने में दिक्कत हो रही है।

सूचना के बाद सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा और अंकित विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और देखा तो वह लगभग 10 फीट का अजगर था। जिसका रेस्क्यू करने के बाद अजगर के पेट से उस जानवर को निकालने का प्रयास किया गया जब वह जानवर बाहर आया तो दिखाई दिया कि वह कबर बिज्जू है। फिलहाल सिर्फ मित्र ने काफी देर मशक्कत करने के बाद अजगर के पेट से निगले हुए कबर बिज्जू को बाहर निकाल कर सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button