stay order: अवैध निर्माण के खिलाफ न्यायालय तहसीलदार चिचोली ने जारी किए स्थगन आदेश
आवेदक ने की कार्रवाई की मांग, अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकी के आरोप, थाना चिचोली में की शिकायत

stay order: बैतूल। चिचोली क्षेत्र के भू-माफिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदक प्रेमचंद पिता कुंदन लाल आर्य, निवासी ग्राम मोहदा ने थाना चिचोली में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में प्रेमचंद ने अनावेदक राजू बल्ली उर्फ राजेंद्र आर्य और उसके पुत्र सागर आर्य, निवासी चिचोली, पर उनके भूखंड पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता कुंदन लाल आर्य ने बताया कि उनकी जमीन, खसरा नंबर 176/139 रकबा 0.016 हेक्टेयर में स्थित है। अनावेदक राजू बल्ली आर्य ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस मामले में न्यायालय तहसीलदार तहसील चिचोली ने स्थगन आदेश जारी करते हुए अनावेदक को निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और आगामी सुनवाई तक कोई भी निर्माण न करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अनावेदक को 6 सितंबर 2024 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना जवाब प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया है।
- Baba Mahakal: महाकाल की शाही नहीं अब ‘राजसी’ सवारी,सनातन धर्मावलंबियों के विरोध के बाद बदला गया शब्द
आवेदक ने न्यायालय में आवेदन पेश कर निवेदन किया था कि उनके भूखंड पर अनावेदक द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण तत्काल रोका जाए। न्यायालय ने इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अनावेदक के खिलाफ स्थगन आदेश जारी किया है, ताकि कोई विवाद उत्पन्न न हो। प्रेमचंद आर्य ने आरोप लगाया है कि अनावेदक राजू बल्ली उर्फ राजेंद्र आर्य एक कुख्यात बदमाश और भू-माफिया है, जिसके खिलाफ चिचोली थाने में हत्या, मारपीट, अवैध कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री, धोखाधड़ी जैसे कई संगीन अपराध पंजीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अनावेदक क्षेत्र के गरीब अनुसूचित जनजाति के लोगों का शारीरिक और आर्थिक शोषण करता है, उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर उनका घर तक छीन लेता है। उसके इस आतंक से क्षेत्र के लोग त्रस्त हो चुके हैं।
आवेदक प्रेमचंद ने बताया कि वह और उनकी पत्नी ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और चिचोली से दूर ग्राम मोहदा में रहते हैं। चिचोली आने-जाने में उन्हें बहुत कठिनाई होती है। उन्होंने अनावेदक राजू बल्ली को संपन्न साधन वाला कुख्यात बदमाश बताया और कहा कि वह कभी भी उन्हें आर्थिक या शारीरिक क्षति पहुंचा सकता है। इस कारण आवेदक और उनका परिवार गहरे सदमे में हैं। कुंदन लाल आर्य ने पुलिस से तत्काल अनावेदक के अवैध कब्जे और निर्माण कार्य पर रोक लगाने और उनके परिवार को उचित संरक्षण प्रदान करने की मांग की है। साथ ही, अवैध कब्जा करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि उनके परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके।




