श्री विनायकम स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


बैतूल। विगत 22 वर्षों से संचालित श्री विनायकम स्कूल में परमावतार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिले के प्रतिष्ठित इस शैक्षणिक संस्थान में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा हर साल यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी इस पारंपरिक आयोजन में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पालक-अभिभावकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। इसके बाद ग्रेड नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने राधा रानी और कन्हैया की वेशभूषा में मंच पर आकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समां बांध दिया। नन्हे सितारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा।
ग्रेड 3 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों ने भी अपने आकर्षक समूह नृत्य और भक्ति संगीत के कार्यक्रमों से दर्शकों को पूरी तरह मोहित कर दिया। ग्रेड 7 के पियूष गायकवाड़ ने “जन्म हुआ मेरा जेल में” रैप सॉन्ग प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। ग्रेड 3 के शरद मर्सकोले और उनके साथियों ने “श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी” भक्ति गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
वहीं, ग्रेड 8 की वैष्णवी राजपूत और उनके ग्रुप ने “श्याम सुन्दर श्याम चकोरी” समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि श्रीकांत उइके ने अपनी मधुर आवाज़ में एक भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। ग्रेड 5 के योजस वैद्य ने “ब्रज मन जग सुखकारी राधे” भजन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में, ग्रेड 8 की तन्वी माकोड़े ने “मेरे बांके बिहारी लाल” भजन से समां बांध दिया। कार्यक्रम में सभी ग्रेड्स के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों द्वारा खूब सराही गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button