बड़ा हादसा: शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार, आठ की मौत

MP Big News: मध्यप्रदेश में रविवार को सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर में शिवलिंग बनाने के दौरान दीवार गिरने से उसमें दब जाने के कारण आठ बच्चों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए हैं।

हादसा मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में रविवार को सुबह उस वक्त हुआ जब  हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन में सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे।

शिवलिंग बनाने के लिए  बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे तभी  मंदिर परिसर से सटे मकान की कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। बच्चों के ऊपर गिरने से वे मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ नीचे दबे  आठ बच्चों को निकाला गया लेकिन उनकी सांस थम गई थी। घायलों को शाहपुर के अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मलबा हटाने का काम चल रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button