donated blood: आवाज़ दो हम ज़िंदा हैं ग्रुप को कलेक्टर ने दी शाबाशी
ग्रुप ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद कर दुआएं बटोरी

बैतूल। समाज सेवा में नई मिसाल पेश करते हुए ‘आवाज़ दो हम जिन्दा है’ ग्रुप ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद कर दुआएं बटोरी हैं। ग्रुप ने थेलेसिमिया से ग्रस्त बच्चों के लिए जिला अस्पताल बैतूल में ब्लड डोनेट किया। इस सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्रुप को शाबाशी दी है।
जिला अस्पताल बैतूल में थेलेसिमिया से पीड़ित बच्चों को हर तीन माह में खून की आवश्यकता होती है। हाल ही में एक अर्जेंट कॉल के बाद ‘आवाज़ दो हम जिन्दा है’ ग्रुप के अफजल भाई, साजिद भाईजान, तम्मी भाई, जावेद भाई, निसार, तोसिफ, तौफीक और मोनू भाई तुरंत ब्लड डोनेट करने पहुंचे। ग्रुप ने बच्चों के अलावा एक कैंसर पेशेंट महिला को भी बी पॉजिटिव ब्लड दिया।।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रुप के इस नेक कार्य के बारे में जाना। कलेक्टर ने ग्रुप के साथ मिलकर बच्चों का हालचाल पूछा और उनके सराहनीय प्रयासों के लिए शाबाशी दी।
— ‘आवाज़ दो हम जिन्दा है’ ग्रुप की निरंतर सेवा–
विदित हो कि ‘आवाज़ दो हम जिन्दा है’ ग्रुप लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। समाज सेवा के इस प्रयास में ग्रुप ने अब तक कई लोगों की मदद की है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है।।’आवाज़ दो हम जिन्दा है’ ग्रुप का यह प्रयास समाज सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है, समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सेवा भावना और समर्पण के लिए पूरा बैतूल गर्व महसूस कर रहा है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की शाबाशी से प्रेरित होकर, ग्रुप के सदस्य और भी उत्साहित हैं और समाज सेवा में निरंतरता बनाए रखने का संकल्प ले रहे हैं।




