Ajay Kumar Tiwari retired: 32 साल की सेवा के बाद वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार तिवारी सेवानिवृत्त

न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन

बैतूल। न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोठी बाजार के वरिष्ठ व्याख्याता अजय कुमार तिवारी ने आज अपने अध्यापन कार्य के 32 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर शाला प्रबंधन कमेटी और स्टाफ द्वारा उनका भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

शाला प्रबंधन कमेटी के सचिव मोहित गर्ग ने इस विशेष अवसर पर अजय कुमार तिवारी को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में शाला प्राचार्य देवेंद्र ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने श्री तिवारी के योगदान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव मोहित गर्ग ने कहा अजय कुमार तिवारी ने अपने 32 साल के अध्यापन कार्यकाल में अनेकों छात्रों को शिक्षा के उच्च मानकों से अवगत कराया। उनकी विद्वत्ता और समर्पण ने विद्यालय को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उनके विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और शिक्षा के प्रति जुनून को हमेशा याद किया जाएगा। समारोह में उपस्थित समस्त स्टाफ ने श्री तिवारी के स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामनाएं की। विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र ठाकुर ने कहा,श्री तिवारी जी का योगदान अकल्पनीय है। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे और उनकी शिक्षाएं हमारे लिए मार्गदर्शक रहेंगी।

— ऐसी रही 32 साल की यात्रा–

शिक्षक संदीप कौशिक ने बताया कि अजय कुमार तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 32 साल पहले की थी और तब से वे निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि विद्यालय को हमेशा एक उच्च स्तर का शिक्षण संस्थान माना गया है।

विदाई समारोह के दौरान, सभी ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुभवों से प्रेरणा ली। श्री तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद, विद्यालय में उनकी कमी निश्चित रूप से महसूस की जाएगी, लेकिन उनकी शिक्षाएं और मार्गदर्शन हमेशा यहां के छात्रों और स्टाफ के साथ रहेंगे। इस कार्यक्रम ने एक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया हैं। अजय कुमार तिवारी की विदाई के इस विशेष अवसर ने यह साबित किया कि एक शिक्षक का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button