Union Minister of State News : केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके के प्रयास से जिले में 11 सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत

जिले में 5444 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होगी

Big News : बैतूल। केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने जिले में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर 198.92 करोड़ रुपये की 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति दिलाई है। 11 जल परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने से जिले में 5444 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होगी जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा।

जिले के लोगों द्वारा विभिन्न जल परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। अपने क्षेत्र की जनता की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा की और इन मांगों से अवगत कराया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के उद्देश्य से 198.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 जल परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है।

इनमें कोयलारी टैंक (नहर रहित) परियोजना का निर्माण 5.42 करोड़ रुपये से होगा और 193 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।मजरेघोघरा टैंक (नहर रहित) परियोजना का निर्माण 8.34 करोड़ रुपये से करने पर 299 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। पारेगांव परियोजना 9.53 करोड़ रुपये से बनाई जाएगी जिससे 280 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। जामगांव परियोजना की लागत 5.71 करोड़ रुपये है और 170 हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। राखीढाना परियोजना की लागत 14.98 करोड़ रुपये है। इससे 400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जाम परियोजना की लागत 5.81 करोड़ रुपये है इससे 159 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। भैसादंड परियोजना की लागत 10.69 करोड़ रुपये है जिससे 314 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

देवरी परियोजना की लागत 5.72 करोड़ रुपये है जिससे 165 हेक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। खुसरंगढाना परियोजना की लागत 10.14 करोड़ रुपये है और इसके माध्यम से 298 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा। इसके अलावा चिल्हाटी परियोजना का निर्माण 5.68 करोड़ रुपये से होगा और 175 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button