Selection of 110 students in open campus: ओपन कैंपस में 110 छात्रों का चयन, 135 ने लिया भाग
सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कंपनी एल एंड टी ने आयोजित की भर्ती प्रक्रिया

बैतूल। श्रीराम आई.टी.आई. बगडोना सारणी में 17 जुलाई को आयोजित ओपन कैंपस में सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कंपनी एल एंड टी कंस्ट्रक्शन ने भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी बलराम धुर्वे द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसमें बैतूल जिले एवं अन्य राज्यों के लगभग 135 छात्रों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 110 छात्रों का चयन किया गया। संस्था प्रमुख नवीन दुबे, धर्मेद्र परिहार और प्राचार्य धीरज बारसकार सहित समस्त शिक्षकों ने चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रों को कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी द्वारा रोजगार हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। संस्था समय-समय पर प्रतिष्ठित कंपनियों के कैंपस और रोजगार मेलों का आयोजन करती रहती है, जिससे छात्रों को भविष्य में रोजगार के अवसर मिलते रहते हैं। संस्था में ट्रेड इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल और वेल्डर में प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश और प्लेसमेंट कैंपस संबंधित जानकारी के लिए संस्था से सीधे संपर्क किया जा सकता है। संस्था से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ समय-समय पर सोशल मीडिया नेटवर्क, फेसबुक और समाचार पत्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन स्रोतों से जुड़कर जानकारी प्राप्त करते रहें।


