Liquor and teak smuggling exposed: शराब और सागौन की तस्करी का पर्दाफाश, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दो गिरफ्तार

बैतूल। सारनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। आमला की तरफ से आ रहे दो व्यक्तियों को धसेड रोड राखड डेम के पास रोकने पर शराब और सागौन की लकड़ी की तस्करी का खुलासा हुआ। इनमें एक जिला बदर आरोपी तोहित और बैतूल निवासी अज्जू शामिल थे। दोनों आरोपी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वाहन से पाथाखेड़ा की ओर आ रहे थे।

तोहित अंसारी निवासी सारणी पर 18 आपराधिक प्रकरण और 12 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज हैं, जबकि उसे जिला बदर भी किया गया था। वहीं अज्जू के खिलाफ बैतूल थाना कोतवाली में 29 आपराधिक प्रकरण और 12 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज हैं। पुलिस ने वाहन की चेकिंग के दौरान 72 लीटर शराब और 5 सागौन की लकड़ी की चरपट बरामद की। इसके साथ ही 25 लाख कीमत का फॉर्च्यूनर वाहन भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा-34 (2) आबकारी एक्ट, म.प्र वनोपज (व्यापार विनियम) अधिनियम 1969 की धारा 1(3), 2, 5, 15, 16, एंव धारा 3 (5) वीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही तोहित के खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 14 म.प्र.रा.सू. अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button