Presented 108 fit chunari to mother Tapti: पुण्य सलिला मां ताप्ती को भेंट की 108 फिट चुनरी, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने फहराया मां ताप्ती का ध्वज 

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार ने किया मां ताप्ती का पूजन, बारहलिंग में हुआ भव्य भंडारा, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारियों ने भी मां ताप्ती का पूजन और आरती की।

बैतूल। पुण्य सलिला जीवन दायिनी मां ताप्ती के जन्मोत्सव के अवसर पर शिवधाम बारहलिंग में मां ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार, युवा पत्रकार मोहित पवार और राष्ट्रीय हिन्दू सेना के दीपक मालवी व अन्य पदाधिकारियों ने मां ताप्ती का पूजन और आरती की। इस अवसर पर 108 फिट लंबी चुनरी मां ताप्ती को भेंट की गई और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मां ताप्ती का ध्वज फराया और मां ताप्ती का पूजन किया। उन्होंने बरगद का पौधा लगाया और आदित्य बबला शुक्ला ने शमी का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न पौधों का रोपण किया गया और पेड़ों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

— महिलाओं और कन्याओं का सम्मान– 

कार्यक्रम के दौरान कन्या और सुहागन महिलाओं को तिलक लगाकर 108 साड़ियाँ भेंट की गई। अखिल भारतीय जीन माता सेवा संघ सूरत द्वारा भेजी गई चुनरी पाँच कन्याओं और 25 सुहागन महिलाओं को भेंट की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित बिन्देश तिवारी, रूपेश हजारे, बबलू पवार खेड़ी, विजय कंगाले, और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समिति की सचिव श्रीमती रुक्मिणी रामकिशोर पवार और कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता कोडले ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार, पत्रकार लक्ष्मीनारायण साहू, अरविंद राठौर, फारेस्ट डीएफओ, फारेस्ट डिप्टी, युवराज नागले, हरिपाल नागले, निलेश पाटिल, स्वप्निल पवार, कमलेश खडियॉ, नवल प्रजापति, योगेश दरवाई, सौमेश सोनी, और राजा कुंभारे उपस्थित रहे। दक्षिण वन मण्डल सामान्य केरपानी सर्किल प्रभारी एस एन वाघमारे, ग्राम सुरक्षा समिति ठेस्का केरपानी के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भंडारा प्रसादी का वितरण देर रात तक चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button